Sliderपंजाब

पिता और 2 बेटों की बेरहमी से हत्या

उत्तर प्रदेश : जौनपुर जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा अंडरपास के पास 3 लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना देर रात की है, जब अज्ञात बदमाशों ने सोते समय इन तीनों पर भारी वस्तु से सिर पर प्रहार किया। इस घटना में मृतकों में एक पिता और उसके 2 बेटे शामिल हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति का नाम लालजी है, जो एक मैकेनिकल वर्कशॉप चलाते थे। उनके बेटे का नाम गुड्डू कुमार और दूसरे बेटे का नाम यादवीर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह तीनों अपने घर के पास रात को सो रहे थे। हमले के बाद बदमाश घर में लगे CCTV का DVR भी उखाड़ कर ले गए हैं। घर के बाहर खून के निशान भी मिले हैं, जिससे साफ है कि यह हमला बहुत गंभीर था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी झगड़े का नतीजा लग रही है। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है। साथ ही, वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्दी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक का पता चला है कि बदमाश लोहे की रॉड और हथौड़े का इस्तेमाल कर इन तीनों को मार डाला है।

Related Articles

Back to top button