Sliderपंजाब

पल भर के लिए भी मनुष्य को धर्म से विमुख नहीं होना चाहिए-नवजीत भारद्वाज

जालंधर:- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।
सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान मुकेश अग्रवाल से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने प्रभु भक्तों को प्रवचनों से की अमृतवर्षा करते हुए कहा कि हम परमात्मा को तो मानते हैं, पर परमात्मा की नहीं मानते, इसलिए हम भटक रहे हैं। जीवन में चैन नहीं है। दिखावा ही दिखाई पड़ रहा है। धर्म से विमुख हो रहे हैं, जबकि धर्म से बढक़र जीवन में कुछ भी नहीं है।
नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि पल भर के लिए भी मनुष्य को धर्म से विमुख नहीं होना चाहिए। विडंबना है कि धर्म के पास व्यक्ति उस मछली के समान होकर जाता है जो आक्सीजन लेने के लिए मात्र कुछ पल के लिए पानी से उछलकर बाहर आती है और फिर उसी में वापस चली जाती है। हम भी राग-द्वेष, व्यसन रूपी पानी में रहते हैं। देव दर्शन, संत समागम के लिए कुछ क्षण को उस पानी से निकलकर बाहर आते हैं और वापस उसी संसार रूपी पानी में चले जाते हैं।
युवा पीढ़ी को संस्कारों की शिक्षा देते हुए नवजीत भारद्वाज ने कहा कि किसी भी कीमत पर अपनी सभ्यता, संस्कृति, संस्कारों, तीज-त्योहारों, ग्रंथों से जुड़ा रहना चाहिए, विमुख नहीं होना चाहिए। हमारी सनातन संस्कृति सबसे बेहतर है। भक्ति भाव रखकर हमें अपने आपको धर्म-कर्म से जोडक़र रखना चाहिए। इस मानव जिंदगी में हम जो कुछ भी हैं, उसके पीछे हमारा पुण्य काम कर रहा है, पुण्य को बचाकर रखें , व्यर्थ न गवाएं।

इस अवसर पर अनू अग्रवाल, सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, अमृतपाल, प्रदीप , दिनेश सेठ,सौरभ भाटिया,विवेक अग्रवाल,नरेश,कोमल,वेद प्रकाश, मुनीष मैहरा, जगदीश डोगरा, ऋषभ कालिया,रिंकू सैनी, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह, विनोद खन्ना, नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत ,जोगिंदर सिंह, मनीष शर्मा, डॉ गुप्ता,सुक्खा अमनदीप , अवतार सैनी, परमजीत सिंह, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, ऐडवोकेट शर्मा,वरुण, नितिश,रोमी, भोला शर्मा,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक,पप्पू ठाकुर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित, अनिल सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button