Sliderपंजाब

श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर में श्री जगन्नाथ देव जी की रथयात्रा व श्री स्वरूप दामोदर गोस्वामी जी का तिरोभाव के अवसर पर श्री हरिनाम संकीर्तन एवं श्री हरि कथा का आयोजन किया

श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर में श्री जगन्नाथ देव जी की रथयात्रा व श्री स्वरूप दामोदर गोस्वामी जी का तिरोभाव के अवसर पर श्री हरिनाम संकीर्तन एवं श्री हरि कथा का आयोजन किया गया। संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ती हर दास, श्रीनिवास दास, केवल कृष्ण, कपिल शर्मा, राजेंद्र लूथरा व प्रभु ठाकुर ने गुरु वंदना और वैष्णव वंदना द्वारा किया ।

केवल कृष्ण जी ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के बारे में बताया कि भगवान की इस रथयात्रा के कई कारण हैं। इनमें से एक कारण यह भी है कि जिन लोगों को जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश का अधिकार नहीं होता, उनको दर्शन देने के लिए भगवान जगन्नाथ स्वयं अपने भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान हो कर आते है । जो भी व्यक्ति भगवान जगन्नाथ जी के रथ यात्रा में शामिल होकर इस रथ को खींचता है, उसको जन्म मृत्यु के चक्कर से छुटकारा मिल जाता है।

इस अवसर पर गणेश अरोड़ा ने ‘जगन्नाथ सहारा बन जाओ’ व हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन सुनकर मंदिर में आए हुए भक्त भाव विभोर हो गए।

कार्यक्रम में तरसेम लाल गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अजीत तलवाड, दीपक क्वात्रा, नरेश शर्मा, अश्विनी अग्रवाल, गोपाल कृष्ण, गणेश अरोड़ा, सतीश अग्रवाल, प्रवेश गुप्ता, रमेश कुमार, अजय अग्रवाल, दीपक चोपड़ा, सत्यव्रत गुप्ता, राजन गुप्ता, करतार सिंह, गुरविंदर, दिनेश शर्मा, चेतन दास, शशि भूषण, करणवीर, विशाल भल्ला, संजीव खन्ना, घनश्याम राय, मनीष वर्मा, अशोक भाटिया शामिल हुए ।

Related Articles

Back to top button