Sliderपंजाब

पंजाब में बदला मौसम,जमकर हुई वर्षा

लुधियाना: पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को जमकर वर्षा हुई। कुछ ही घंटे में अमृतसर में 60.4, फरीदकोट में 32.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। केवल फरीदकोट में 40 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने बुधवार को पंजाब के कई जिलों में वर्षा की संभावना जताई है। उधर, हिमाचल के चंबा और उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। संपर्क मार्ग बह गए हैं। हिमाचल के सिरमौर जिले के नाहन में सोमवार रात भारी वर्षा से नाहन-सराहां-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग का 50 मीटर हिस्सा धंस गया।

Related Articles

Back to top button