पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने ने ‘खेलो इंडिया वुशु लीग’ में जीते कांस्य पदक

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल अपने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए मंच प्रदान करता रहता है।
‘बीडीए कॉलेज, जालंधर’ में 12 और 13 जुलाई 2025 को ‘वुशु एसोसिएशन ऑफ़ पंजाब’ द्वारा ‘खेलो इंडिया वुशु लीग’(राज्य स्तरीय) प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।
‘खेलो इंडिया वुशु लीग’ प्रतियोगिता में पल्लवी (दसवीं बी),सलोनी कुमारी (दसवीं सी) तथा सारा कुमारी (आठवीं सी) ने U-14 तथा U-17 के अंतर्गत भाग लिया। इन छात्राओं ने अपना शारीरिक दमखम दिखाते हुए प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किए। सरदार निर्मल सिंह के मार्गदर्शन में शिव ज्योति परिवार को गौरवान्वित करने वाली इन छात्राओं की शानदार उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी छात्राओं तथा मार्गदर्शक अध्यापक के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button