Sliderराष्ट्रिय

इस दिन दिखेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण

दिल्ली:साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण खगोलीय और ज्योतिषीय दोनों दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों और वातावरण पर पड़ता है। यह वो समय होता है जब किसी भी तरह के शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। साथ ही इस दौरान खान-पान से जुड़ी सावधानियां बरतना भी ज़रूरी है. आइए जानते हैं कि साल 2025 का ये आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगने जा रहा है।साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण: तारीख और समय साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण रात में 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट होगी।

Related Articles

Back to top button