जम्मू: जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को निधन हो गया। वह कई दिनों से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाजरत थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक के निजी सचिव केएस राणा ने उनके निधन की पुष्टि की है। सत्यपाल मलिक के निधन की जानकारी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी साझा की गई। वे किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। राजनीतिक जीवन में सत्यपाल मलिक अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे और उन्होंने कृषि आंदोलन, भ्रष्टाचार तथा कई अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी आवाज उठाई