पटना: बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की रात कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जमुनीचक गांव के समीप तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में 1महिला और 3 बच्चियां शामिल हैं। वहीं घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग शौच के लिए जा रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही गाड़ी ने 5 लोगों को रौंद दिया।