
पठानकोट: पंजाब में बाढ़ से कई गांव पानी की चपेट में हैं। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में भी पानी भर गया है। पंजाब में बारिश के कारण और डैमों से छोड़े जा रहे पानी से 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बुधवार शाम को पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स का फ्लड गेट टूट गया। इससे रावी नदी उफान पर आ गई है। फ्लड गेट टूटने से 50 लोग पानी में फंस गए हैं। हेडवर्क्स के एक कर्मचारी के मिसिंग होने की भी सूचना है।उधर, CM भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित पठानकोट और गुरदासपुर के गांवों का दौरा किया। CM ने कहा कि वह अपना हेलिकॉप्टर यहीं छोड़कर जा रहे हैं। इसे लोगों को बचाने के काम में लगाया जाए। मान ने कहा कि अब वह कार से लौटेंगे। ये हेलिकॉप्टर लोगों ने ही 92 सीटें जितवाकर दिलाया था और अब जनसेवा में ही इसे दे रहा हूं।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।