Sliderपंजाब

आंधी-तूफान के साथ बारिश मचाएगी हाहाकार

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने राजधानी में सोमवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसने बताया कि दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रविवार को मौसम की स्थिति काफी हद तक शुष्क रही तथा चुनिंदा क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। रिज में सुबह साढ़े आठ बजे तक 5.7 मिमी बारिश हुई जबकि मयूर विहार और पीतमपुरा में क्रमशः 16 मिमी और 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग, पालम, आयानगर, पूसा, नजफगढ़ और जनकपुरी सहित अन्य स्टेशन पर इतनी बारिश नहीं हुई, जिसे दर्ज किया जा सके।

Related Articles

Back to top button