Sliderअन्य राज्य

मलबे में दबने से अब तक चार की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। देर रात निरमंड इलाके के शमानी गांव में भारी भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में एक मकान आ गया था।। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोग घायल हैं। मलबे के नीचे दबी एक 8 साल की बच्ची की तलाश जारी है।यह घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुए भूस्खलन के कारण घर पूरी तरह मलबे में दब गया। घर में 8 लोग मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। मलबे से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत निरमंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा

Related Articles

Back to top button