हंस राज महिला महाविद्यालय की एमए जर्नलिज्म एंड मॉस कयूनिकेशन सेमेस्टर तीन की छात्रा साक्षी बडोला ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला द्वारा आयोजित रेडियो फीचर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। पीजी मास कयुनिकेशन और वीडियो प्रोडक्शन विभाग की लगभग 20 छात्राओं ने एआई इन जर्नलिज्म विषय पर आयोजित सेमिनार में भाग लिया। असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री गायत्री भी उनके साथ थीं। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं को पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका के बारे में बताना था। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने साक्षी बडोला को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि साक्षी को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 3000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर समानित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और चुनौतियाँ था। रेडियो फीचर की अवधि 3-4 मिनट थी। साक्षी ने लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में पंजाब के कई कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी को पछाड़कर साक्षी बडोला अव्वल रही। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर श्रीमती ज्योति सहगल और सुश्री गायत्री ने भी साक्षी को बधाई दी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।