फगवाड़ा 24 सितंबर (शिव कौड़ा) :पर्यावरण एसोसिएशन फगवाड़ा की ओर से अध्यक्ष कुलदीप सरदाना के मार्गदर्शन और सचिव मलकीयत सिंह रगबोत्रा के प्रयत्नों से हर साल की तरह विश्व ओजोन परत सुरक्षा दिवस स्थानीय ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में मनाया गया। दीप प्रज्वलन के बाद मुख्य वक्ता के रूप में पधारे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मास्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि हमारे अंतरिक्ष में ओजोन परत क्या है और इसमें हो रहे छिद्र किस प्रकार हमारे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उन गैसों के उत्पादन को रोकना होगा जो ओज़ोन परत को नुकसान पहुँचा रही हैं। क्योंकि सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणें यदि सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, तो वे पृथ्वी की उर्वरता को नष्ट कर सकती हैं, मानव शरीर को चर्म रोग, अंधापन और कैंसर जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। मास्टर अबी राम सियाल ने भी अपने संबोधन में पेड़ लगाने और उन्हें बचाने का संदेश दिया। स्कूल ऑफ एमिनेंस फगवाड़ा और उडयन शालनी ग्रुप के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रणजीत कुमार गोगना, शालनी ग्रुप की कोआर्डिनेटर मोनिका, मोहन लाल तनेजा, कृष्ण कुमार, सुधा बेदी, विश्वामित्र शर्मा, तारा चंद चुम्बर आदि भी उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।