SliderUncategorizedपंजाब

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने जताया शोक

जालंधर, 27 सितम्बर 2025:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार को मॉडल टाऊन स्थित उनके आवास पर पहुँचकर चुघ ने परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं प्रकट कीं।

तरुण चुग ने कहा कि जवान बेटे का इस तरह असमय चला जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा भाजपा परिवार मोहिंदर सिंह केपी और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, सरबजीत सिंह मक्कड़, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तनेजा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार, सन्नी शर्मा, रमन पब्बी, गौरव महे, अमरजीत सिंह अमरी, ललित बब्बू, जॉर्ज सागर, हिमांशु शर्मा, गौरव राय आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button