पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘अंतर्सदनीय अंग्रेज़ी कविता गायन प्रतियोगिता’ में दिखाई अपनी प्रतिभा

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में इन दिनों विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गतिविधि प्रभारी श्रीमती वीनू अग्रवाल के मार्गदर्शन में तीसरी से पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जल,पर्यावरण तथा अतुलनीय भारत जैसे विषयों पर आधारित ‘अंतर्सदनीय अंग्रेज़ी कविता गायन प्रतियोगिता’ करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 48 चयनित विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लेते हुए विषयानुरूप कविताएँ गाकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। श्रीमती ऋतु देवगन तथा श्रीमती पूजा सोढ़ी के निर्णयानुसार उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने अपने संदेश में विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button