Sliderराष्ट्रिय

यात्रियों से भरे विमान की विंडशील्ड टूटी

दिल्ली: एक बड़ा हवाई हादसा उस समय टल गया जब एक निजी एयरलाइन की फ्लाइट के पायलट ने लैंडिंग से ठीक पहले विमान की विंडशील्ड में दरार देख ली। यह घटना उस वक्त हुई जब विमान चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी कर रहा था, और उसमें 76 यात्री सवार थे।शनिवार को मदुरई से चेन्नई के लिए रवाना हुए इस विमान ने उड़ान तो सामान्य रूप से भरी थी, लेकिन जैसे-जैसे विमान लैंडिंग के करीब पहुंचा, पायलट की नजर कॉकपिट के सामने की विंडशील्ड पर पड़ी, जो दरकी हुई दिखाई दी। पायलट ने बिना समय गंवाए एयर ट्रैफिक कंट्रोल को स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद ATC की मदद से विमान को सुरक्षित लैंड करवाया गया।जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने आपात प्रोटोकॉल एक्टिव किया और ग्राउंड स्टाफ अलर्ट पर आ गए। प्लेन की सावधानीपूर्वक लैंडिंग कराई गई, और विमान जैसे ही रनवे पर रुका, यात्रियों ने राहत की सांस ली। एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, और किसी तरह की चोट या नुकसान की सूचना नहीं मिली।

Related Articles

Back to top button