Sliderराष्ट्रिय

दिवाली से पहले सोने की कीमतों में बड़ा उछाल

दिल्ली: त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और ज्वेलर्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है।सोना हुआ महंगा, छू लिया ₹1.28 लाख के करीब गुरुवार को सोने की कीमत में ₹740 प्रति 10 ग्राम (0.58%) की तेजी आई, जिससे MCX पर इसका भाव ₹1,27,950 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यह इस महीने का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। त्योहारी मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने को ‘सेफ हेवन’ एसेट मानकर निवेशकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।चांदी की कीमतों में भी आज ₹1,537 प्रति किलोग्राम (0.95%) की मजबूती देखी गई। इस उछाल के साथ MCX पर चांदी का भाव ₹1,63,742 प्रति किलोग्राम हो गया। औद्योगिक मांग और वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव संकेतों की वजह से चांदी में यह बढ़त आई है।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आर्थिक अनिश्चितता डॉलर इंडेक्स में गिरावट
मध्य-पूर्वी संकटों से निवेशकों का भरोसा सोने पर
भारत में दिवाली, धनतेरस और शादी सीजन से पहले डिमांड में तेजी चांदी में औद्योगिक मांग और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती आवश्यकता

Related Articles

Back to top button