

*उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू ने की आफिशियल विजिट*
अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अध्यक्षता में एक स्थानीय होटल में मुख्य मेहमान उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू ,गेस्ट ऑफ ऑनर समाज सेवक जैब राम व अश्वनी पुरी के साथ मिलकर दीपक जलाकर दीपावली का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया।उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की ,यह उनका अधिकारिक दौरा था।फंक्शन चेयरमैन विनोद कुमार कौल ने मुख्य मेहमान व आए हुए सदस्यगण का स्वागत किया।महेंद्रू साहब ने आपने संबोधन में क्लब की प्रसंसा करते हुए कहा समर्पण क्लब ईंटरनेशनल लेवल पर सबसे महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।आप सभी जरूरतमंद लोगों के बीच झुग्गी झोंपड़ी बेसहारा लोगों के वीच जाकर उन के साथ दिपावली जरूर मनाएं और सभी को दीवाली की शुभकामनाऐ दी।रीजन चेयरमैन ईंचार्ज ऐली डी के छाबड़ा ने सभी का धन्यवाद किया।मंच का संचालन सचिव अशोक बजाज ने बाखूबी निभाया।ऐली पूजा बजाज ने फन गेम्स व तम्बोला खिलाया।बाद में सभी सदस्यों ने इस खुशी के अवसर पर भंगड़ा डाला। इस अवसर पर प्रथम ऐली लेडी कमलेश गर्ग,शमा महेंद्रू, पूजा बजाज,रीना कोहली,मोनिका पुरी,असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा,पूर्व प्रधान केवल शर्मा,संजीव गंभीर,डी के छाबड़ा, लोकेश बजाज,संजय भल्ला,अमित गर्ग, मनोज कुमार, डाक्टर रोहित गुलाटी,दविंदर शर्मा,ऐ के बहल, पंकज कोहली,दीपक कौड़ा,विनोद शर्मा,ऐडवोकेट हितेन,महिन्दर छाबड़ा,दिलबाग जौहल,समीर पुरी,दिनेश वर्मा उपस्थित हुए।
फंक्शन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।



