नईं  दिल्ली :

भारत में मानसून भले ही लौट गया हो लेकिन मौसम का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। यह सप्ताह भारत के कई राज्यों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। इसका असर समुद्री इलाकों समेत भीतरी राज्यों को भी नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है, जिसके आज से जोर पकड़ने का अनुमान है। बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 23 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। चेतावनी जारी होते ही स्थानीय बंदरगाह खाली होने लगे हैं। IMD ने बताया कि चक्रवात का असर दक्षिण प्रायद्वीप से पूर्व, पूर्वोत्तर, मध्य भारत, पश्चिम भारत से उत्तर भारत तक रहेगा। चक्रवात का असर केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू कश्मीर, उत्तरखांड, हिमाचल प्रदेश में देखने को मिलेगा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।