Sliderअन्य राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान बड़ी घटना

केरल: राष्ट्रपति द्रौपदी 22 अक्टूबर को केरल दौरे पर हैं। 4 दिन वह केरल में रहेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति को सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में दर्शन और आरती के लिए पत्तनामथिट्टा में जाना था। इसके लिए राष्ट्रपति पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के हेलीपैड पर राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर को लैंड करना था, लेकिन इस दौरान बड़ी घटना हो गई। लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का एक हिस्सा धंस गया। राष्ट्रपति भारतीय एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में सवार थीं। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। घटना से राष्ट्रपति की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद मौके पर तुरंत पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने धंसे हुए स्थान से हेलिकॉप्टर को बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें भारी मात्रा में पुलिस बल हेलीकॉप्टर को धक्का मारते हुए दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button