Sliderअंतराष्ट्रीय

कनाडा में पंजाब की रहने वाली लड़की की हत्या

ओंटारियो: कनाडा के ओंटारियो प्रांत में संगरूर शहर की एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। संगरूर शहर की प्रेम बस्ती गली नंबर 4 निवासी अमनप्रीत कौर सैनी का शव चार्ल्स डेली पार्क, लिंकन में मिला है।मृतक युवती के बेहद करीबी रिश्तेदार और पूर्व नगर निगम संगरूर अमरजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई इंद्रजीत सिंह सैनी, जो दूध प्लांट से सेवानिवृत्त हैं, की बेटी अमनप्रीत कौर सैनी पिछले 4 साल से कनाडा में रह रही थी और उसके परिवार को 21 अक्तूबर को कनाडा में उसकी हत्या के बारे में पता चला। हालांकि परिवार को अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि हत्या क्यों और कैसे हुई, लेकिन कनाडा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button