
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर और महू के बीच सिमरोल थाना क्षेत्र के भेरू घाट इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए।हादसे में अभी तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 9 लोग घायल हुए हैं। एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे 38 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी भूटिया ने बताया कि बस में आगे बैठे यात्रियों की मौत हुई है। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।