Sliderपंजाब

एक बार फिर से चलेगी हवाएं, जानें कैसा रहेगा मौसम

जालंधर: पंजाब में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के वक्त ठंड पहले के मुकाबले ज्यादा महसूस की जाने लगी है। कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध भी पड़ रही है। हालांकि अभी दिन के समय सूर्य की तपिश बनी हुई है। इससे दिन और रात के तापमान में अंतर दोगुना हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं एक बार फिर से चलेगी। इससे रात के तापमान में और गिरावट देखी जाएगी। बता दें कि दो दिन पहले हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में मौसम बदला और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई थी। इससे कारण मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं अब हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है।

Related Articles

Back to top button