श्रीलंका: श्रीलंका जो कि भारत का पड़ोसी देश है इस समय एक भारी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। भयंकर चक्रवात दितवाह ने देश में बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की स्थिति पैदा कर दी है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 21 लोग अभी भी लापता हैं।इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन के बाद से 21 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।चक्रवात ‘दितवाह’ ने कल सुबह श्रीलंका के पूर्वी तट पर दस्तक दी (लैंडफॉल किया) थी। इसके बाद से यह शक्तिशाली चक्रवात लगातार श्रीलंका के अलग-अलग हिस्सों में तबाही मचा रहा है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें तत्काल बचाव और राहत अभियान में जुट गई हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और घायलों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है।