
दिल्ली: घरौंडा में नेशनल हाइवे- 44 पर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें रोंग साइड से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हुए है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शी जगदीश के मुताबिक यह हादसा पानीपत से करनाल की तरफ जाते हुए टोल से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ। करनाल की तरफ से एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक आया। ट्रक चालक या तो नींद में था या फिर शराब के नशे में। ट्रक डिवाइडर क्रॉस करते हुए करनाल-पानीपत हाइवे पर पहुंच गया और पहले बाइक वाले को टक्कर मारी, उसके बाद कार को चपेट में लिया और फिर पंजाब रोडवेज की बस को टक्कर मारी। कंडक्टर साइड में टक्कर लगी और सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। जिसमें कुछ सवारियां घायल हाे गई। ट्रक ने बाइक और कार को बुरी तरह से कुचल दिया। बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार सवारों की मौके पर मौत हो गई और दोनो कार के अंदर ही फंस गए