दिल्ली: शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस के ऑपरेटिंग सिस्टम में आई खराबी के कारण 6वें दिन 9 फ्लाइट्स कैंसिल की गई और जो फ्लाइट्स चल रही थी वे अपने तय समय से 30 से 45 मिनट की देरी से चली। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को 5 डिपार्चर और चार अराइवल फ्लाइट्स रद्द की गई जिससे रद्द की गई उड़ानों की संख्या 9 हो गई। हालांकि सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से बनाए गए कंट्रोल रूम से यात्रियों को काफी फायदा हुआ और इंडिगो काउंटर्स पर यात्रियों की भीड़ नहीं रही।इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी की मदद के लिए रेलवे ने अपना हेल्प डेस्क शुरू किया है, जो यात्रियों की मदद कर रहा है। इसके साथ ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली लग्जरी ट्रेनें फुल हैं और वेटिंग 50 से ज्यादा हो गई है। ट्रेन नंबर 22448 वंदे भारत मंगलवार को बंद रहेगी, जिसकी वजह से चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत ट्रेन में वेटिंग टाइम 50 और 3 शताब्दी की इकॉनमी क्लास में 10 से ज्यादा हो गई है।