दिल्ली: भारत में तेज़ और भरोसेमंद इंटरनेट की तलाश करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है। एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink अब आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में कदम रख चुकी है। महीनों से इस लॉन्च को लेकर जो उत्सुकता बनी हुई थी, वह अब खत्म हो गई है- लेकिन साथ ही कई यूज़र्स के लिए कीमतें देखकर हैरानी भी बढ़ गई है।कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारत में रेसिडेंशियल यूज़र्स के लिए मासिक शुल्क 8,600 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा, सर्विस शुरू करने के लिए ग्राहकों को लगभग 34,000 रुपये की हार्डवेयर किट खरीदनी होगी, जिसमें-Satelite Dis -Wi-Fi Routerइंस्टॉलेशन में काम आने वाली ज़रूरी एक्सेसरीज़ शामिल रहती हैं। यानी Starlink लेने की शुरुआत ही एक बड़ा निवेश मांगती है