Sliderपंजाब

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर

अमृतसर: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर और 15 दिसंबर, 2025 को होने वाली यूनिवर्सिटी की सालाना और सेमेस्टर परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है। बता दें कि ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2025 की वजह से परीक्षा को स्थगित किया गया है।यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 13 दिसंबर, 2025 के सभी पोस्टपोन एग्जाम अब 2 जनवरी, 2026 (शुक्रवार) को होंगे। इसी तरह 15 दिसंबर, 2025 के पोस्टपोन एग्जाम की नई तारीख 3 जनवरी, 2026 तय की गई है।इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने कहा कि बाकी एग्जाम शेड्यूल पहले जैसा ही रहेगा और सभी स्टूडेंट्स से अपील की गई है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट से लेटेस्ट जानकारी लेते रहें।

Related Articles

Back to top button