Sliderपंजाब

पंजाब मे धुंध का कहर जारी

जालंधर : पंजाब मे धुंध का केहर शुरू हो चुका है। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी कार और बाइक चलाने वाले लोगों को होता है। घने कोहरे की वजह से बहुत से लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। इस दौरान ट्रैफिक नियमों को अपनाकर घने कोहरे में भी सेफ ड्राइविंग कर सकते हैं और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। इसी के तहत जालंधर पुलिस द्वारा अलग-अलग चौकों में नाका लगाकार लोगों से धुंध में अपने वाहन धीरे चलाने की अपील की जा रही है। वहीं होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में भी डी.एस.पी.दविंदर सिंह बाजवा और थाना प्रभारी गुरिंद्रजीत सिंह नागरा ने बताया कि धुंध में तेज गति से गाड़ी चलाना आपके लिए हादसे का कारण बन सकता है। तेज स्पीड में होने की वजह से कम दृश्यता होने पर रिएक्शन टाइम कम हो जाता है। इससे हादसे की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।कोहरे में हैड लाइट का सही से इस्तेमाल करने पर आप हादसे से बचे रहेंगे। घने कोहरे में हाई बीम का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसकी वजह से कोहरे में रिफ्लैक्ट होने वाली रोशनी आपकी और दूसरों की दृश्यता और भी कम कर सकती है। इसलिए कोहरे में लो बीम लाइट का इस्तेमाल करे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब आप मोड़ ले रहे हो या फिर लेन बदल रहे हो तो उस दौरान इंडिकेटर का सही इस्तेमाल जरूर करें, ताकि आपके पीछे के वाहनों को यह पता चले कि आप क्या कर रहे हैं। चलती गाड़ी में पार्किंग लाइट्स को ना चलाए।

Related Articles

Back to top button