लायंस क्लब जालंधर की सेवाएं सराहनीय-अमिता शर्मा*
लायंस क्लब जालंधर के लायंस भवन लाजपत नगर में चल रहे चेरीटेबल लायंस जनरल अस्पताल में डेंटल सेक्शन को अपग्रेड एंव विस्तार करने हेतु प्रधान प्रभजोत सिध्धू व मुख्य मेहमान डाक्टर अमिता शर्मा ने आपने कर कमलों से शुभ आरंभ किया।डा अमिता शर्मा ने कहा कि डाक्टर विधि खिंदर एक काबिल डाक्टर है वो बहुत अच्छी तरह पेशेंटो को डील करेगी।डाक्टर विधि खिंदर ने भी भरोसा दिलाया कि सेवा भाव पेशेंट को देखूंगी ना कि व्यापारिक तौर पर। पूर्व प्रधान ललतेश भसीन ने भी आपने संबोधन में बताया कि क्लब हास्पिटल बहुत ही रियायती दर पर सेवा दे रहा है।सिद्धू साहब ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को बहुत ही कम खर्च पर डिजिटल ऐक्स-रे,आंखों के बिन टांके ओप्रेशन,कम्प्यूटराइज्ड ई सी जी,जनरल आर्थोपैडिक, गाईनी व सांस स्थिति ईलाज,फीजियो थेरेपी और सी बी सी टैस्ट उपलब्ध हैं।
पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने मुख्य मेहमान व आए हुए सदस्यगण का धन्यवाद किया।इस अवसर पर प्रथम लायंन लेडी रमनदीप कौर,हरसा सिद्धू,पूर्व प्रधान ललतेश भसीन, हरभजन सिंह सैनी,सुरेंद्र कौर चौधरी,
मनीष चोपड़ा,सीनियर वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,पीआरओ सुरेंद्र सिंह,डाक्टर अनुराग अरोड़ा,परमप्रीत कौर,सीनियर लांयन सदस्य ऐम ऐल गुप्ता,जगन नाथ सैनी,साहिल अरोड़ा,अरुण वशिष्ट,मोहित सलूजा,खुशपाल सिंह, गुरदीप सिंह ठुकराल,जसवंत सिंह, सरवन कुमार अग्रवाल, ईंजी गुरदीप सिंह,रमेश कुमार कश्यप व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।