
दिल्ली: भारत में इस साल सोने की कीमतों ने अब तक की सबसे तेज बढ़त दर्ज की है। शुक्रवार, 26 दिसंबर को सोने के दाम देशभर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। 24 कैरेट सोने की कीमत में 100 ग्राम पर करीब 58 हजार रुपये और 10 ग्राम पर लगभग 5,800 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। क्रिसमस के एक दिन बाद ही सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया।दश के प्रमुख शहरों में सोने के दामों में अंतर देखने को मिला। सबसे सस्ता सोना हैदराबाद में करीब 1,40,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।सबसे महंगा सोना चेन्नई में लगभग 1,40,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। तेजी से बढ़ती कीमतों के कारण सोना अब आम और मिडिल क्लास परिवारों की पहुंच से दूर होता नजर आ रहा है। इसके बावजूद सर्राफा बाजार में खरीदारी पूरी तरह थमी नहीं है।कीमतें बढ़ने के बाद भी लोग सोना खरीदना बंद नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने खरीदारी का तरीका बदल लिया है। अब ग्राहक पारंपरिक 22 कैरेट सोने की जगह 14 और 18 कैरेट गोल्ड को प्राथमिकता देने लगे हैं। पहले 14 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल ज्यादातर डायमंड ज्वेलरी में किया जाता था क्योंकि यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होता है। लेकिन अब बढ़ती कीमतों के चलते लोग इन्हीं कैरेट के गहनों को खरीद और बेच रहे हैं।