Sliderपंजाब

इस फेमस एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

दिल्ली; मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड के मशहूर चरित्र अभिनेता इसायाह व्हिटलॉक जूनियर का निधन हो गया है। 71 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी दमदार आवाज और बेमिसाल अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले व्हिटलॉक के जाने से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।अभिनेता के निधन की पुष्टि उनके लंबे समय से दोस्त और मैनेजर ब्रायन लीबमैन ने की है। लीबमैन ने सोशल मीडिया पर अपने दुख को व्यक्त करते हुए लिखा, “मुझे बहुत भारी मन से यह बताना पड़ रहा है कि मेरे प्यारे दोस्त और क्लाइंट इसायाह व्हिटलॉक जूनियर अब हमारे बीच नहीं रहे। वे एक असाधारण कलाकार होने के साथ-साथ एक अद्भुत इंसान भी थे। जो कोई भी उन्हें जानता था वह उनके व्यक्तित्व का कायल हो जाता था।

Related Articles

Back to top button