
दिल्ली: नए साल की शुरुआत के साथ ही केंद्र सरकार ने आम वाहन चालकों को बड़ी राहत देने वाला फैसला किया है. हाईवे पर सफर करने वालों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी FASTag को लेकर लंबे समय से चली आ रही KYC की झंझट अब खत्म होने जा रही है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ऐलान किया है कि 1 फरवरी 2026 से नई गाड़ियों के FASTag जारी करने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और पारदर्शी हो जाएगी टीम-केंद्रीय अब तक जब भी कोई व्यक्ति नई गाड़ी के लिए FASTag लेता था, तो उसे KYC से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कभी डॉक्यूमेंट सही होने के बावजूद वेरिफिकेशन अटक जाता था, तो कभी गलत जानकारी के नाम पर FASTag ब्लॉक कर दिया जाता था. कई बार एक्टिवेशन के बाद भी बार-बार नोटिस और मैसेज आने से लोग परेशान हो जाते थे इन दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब नई गाड़ियों के FASTag के लिए अलग से Know Your Vehicle यानी KYC कराने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. FASTag जारी करते समय गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पहले ही जांच लिया जाएगा और सारी जानकारी एक ही बार में वेरिफाई हो जाएगी. इससे लोगों को बार-बार प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिन वाहनों में पहले से FASTag लगा हुआ है, उनके लिए भी राहत की खबर है. ऐसे वाहन चालकों को दोबारा किसी तरह की KYC या KYV कराने की जरूरत नहीं होगी. जब तक कोई शिकायत या गड़बड़ी सामने नहीं आती, तब तक सब कुछ पहले की तरह चलता रहेगा.