दिल्ली : साल के दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। MCX पर आज सोने का भाव 1,36,599 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत 2.75 फीसदी की तेजी के साथ 2,42,349 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी जारी है।अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में कीमती धातुओं की चमक नए साल 2026 में भी बरकरार है। 2025 में रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद सोना और चांदी ने 2026 के पहले कारोबारी सप्ताह में भी मजबूती जारी रखी है। शुक्रवार, 2 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड का भाव 0.9 फीसदी की तेजी के साथ 4,351.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर का भाव 2 फीसदी उछलकर 72.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को सोने में मजबूती रही और यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 640 रुपए बढ़कर 1,38,340 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,37,700 रुपए ये प्रति 10 ग्राम रही थी।। हालांकि, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। यह 1,600 रुपए टूटकर 2,37,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रही, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,39,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बीते वर्ष के दौरान सोने और चांदी दोनों में तेजी शानदार रही