Sliderपंजाब

आने वाले 48 घंटे तक बरसेंगे बादल, तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी

जालंधर : उत्तर प्रदेश में भीषण कोहरे और कोल्ड डे की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। राज्य में आज से बारिश का दौर शुरू हो रहा है जो अगले 36 घंटों तक जारी रह सकता है। इस बदलाव के कारण आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आने की संभावना है जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी।अगले 48 घंटों का वेदर अपडेट (22-23 जनवरी)मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं।आज (22 जनवरी) पश्चिमी यूपी के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो जाएगी। शाम तक इसका असर मध्य यूपी तक पहुंचने की उम्मीद है।कल (23 जनवरी) पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलेंगी।

Related Articles

Back to top button