
छत्तीसगढ़: बालोदाबाजार जिले में एक स्टील प्लांट में हुए भीषण औद्योगिक हादसे ने बिहार के गया जिले के 6 मजदूरों की जिंदगी छीन ली। कोयले की भट्टी में हुए जोरदार धमाके में बिहार के छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर शोक जताया है। साथ ही मृतकों को दो-दो लाख रुपये तथा हादसे में घायल बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुए ब्लास्ट हादसे को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए बिहार के मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा हादसे में घायल बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना भी व्यक्त की है।