
दिल्ली: अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो अपनी खर्च करने की आदतों को एक बार फिर से जांच लें। बैंक 1 फरवरी 2026 से अपने क्रेडिट कार्ड नियमों और रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव करने जा रहा है। इन नए नियमों के कारण अब मूवी देखना और डिजिटल वॉलेट में पैसे डालना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। बैंक के अनुसार इन बदलावों का उद्देश्य रिवॉर्ड सिस्टम को बेहतर बनाना है लेकिन इसका सीधा असर ग्राहकों के मासिक बजट पर पड़ेगा। ICICI बैंक के दो सबसे लोकप्रिय कार्ड्स पर मिलने वाले फ्री मूवी टिकट का फायदा अब खत्म हो जाएगा। 1 फरवरी से ICICI Bank Instant Platinum Chip और Instant Platinum Credit Card पर BookMyShow के जरिए मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री मूवी टिकट का लाभ नहीं मिलेगा। बैंक ने इन कार्ड्स से मूवी बेनिफिट्स को पूरी तरह हटा दिया है।डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वालों के लिए बैंक ने 15 जनवरी 2026 से ही कुछ नए चार्ज लागू करने का ऐलान किया है। यदि आप Dream11, MPL या Rummy Culture जैसे गेमिंग ऐप्स पर पेमेंट करते हैं तो अब आपको 2% एक्स्ट्रा शुल्क देना होगा। Amazon Pay, Paytm या MobiKwik जैसे वॉलेट में अगर आप एक बार में 5,000 रुपये या उससे ज्यादा लोड करते हैं तो 1% चार्ज वसूला जाएगा