Sliderअन्य राज्य

कश्मीर घाटी में मध्यम तीव्रता का भूकंप

कश्मीर; सोमवार सुबह करीब 5:35 बजे कश्मीर घाटी में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र हनजीवेरा बाला के पास था, जो श्रीनगर से लगभग 23 किलोमीटर दूर स्थित है।भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 आंकी गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसका केंद्र अपेक्षाकृत कम गहराई पर था, इसलिए सतह पर झटके ज्यादा महसूस हुए। आमतौर पर कम गहराई वाले भूकंपों में कंपन अधिक तीव्र लगते हैं, भले ही उनकी तीव्रता बहुत ज्यादा न हो।सुबह-सुबह आए इस भूकंप से कई लोग नींद से जाग गए और डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में लोगों ने कुछ सेकंड तक जमीन के हिलने का अनुभव किया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी साझा की।

Related Articles

Back to top button