अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक मोहली के रत्तन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री गौरव अत्री, प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रशांत गौतम, प्रदेश मंत्री श्री जसकरन सिंह भुल्लर एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री समशेर सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना एवं छात्र हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।एबीवीपी पंजाब प्रदेश मंत्री जसकरन सिंह भुल्लर ने बताया कि आज अभाविप देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, आज परिषद न सिर्फ शिक्षा क्षेत्र बल्कि समाज में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
बैठक में एबीवीपी पंजाब द्वारा गत वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई व आगामी कार्यों की योजना बनाई गई। एबीवीपी पंजाब द्वारा प्रदेश भर 02 फ़रवरी से 15 फ़रवरी तक नगर खेल कुम्भ का आयोजन करवाया जाएगा, जिसके माध्यम से युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने, प्रतिभाओं को मंच देने एवं नशा मुक्त पर्यावरण युक्त पंजाब के निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा। एबीवीपी पंजाब 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहीदी दिवस अवसर पर दस्तार बंदी प्रतियोगिता व मशाल मार्च करेगी, डिजिटल निर्भरता कम कर शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एबीवीपी ‘Screen Time से Activity Time’ का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। जिसके माध्यम से विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।14 अप्रैल को एबीवीपी सामाजिक समरसता एवं संवैधानिक मूल्यों के संदेश के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाएगी। पंजाब में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं गिरते शैक्षणिक सत्र को लेकर एबीवीपी प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी व प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एबीवीपी PharmaVision के तहत एक लाख छात्रों को जागरूक कर शपथ दिलाएगी।प्रेस वार्ता दौरान प्रांत सह मंत्री अंकित कुंद्रा, महानगर सह मंत्री जशनप्रीत सिंह, तम्माना, मानसी गुप्ता, गुरवीर सिंह, कनिका, पलक वर्मा, राघव भारद्वाज, निर्देश खजूरिया आदि मजूद थे।