
दिल्ली: अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की सोच रहे थे तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बजट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जो राहत मिली थी वह अब खत्म होती दिख रही है। भारत-अमेरिका के बीच हुई हालिया ‘टैरिफ डील’ के बाद अंतरराष्ट्रीय हलचलों के कारण बुलियन मार्केट में एक बार फिर तेजी लौट आई है।शुद्ध सोने की कीमत ₹1,52,000 से ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है।चांदी की चमक भी बढ़ गई है और यह ₹2,74,900 प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है।शोरूम में जो दाम आप देखते हैं उसमें 3% GST और 10% से 20% तक मेकिंग चार्ज अलग से जोड़ा जाता है। गहने फाइनल करने से पहले कुल कीमत जरूर पूछें। अब सिर्फ हॉलमार्क काफी नहीं है। हमेशा 6 अंकों के HUID कोड वाला सोना ही खरीदें। यह कोड सोने की शुद्धता की गारंटी देता है और इसे ऐप के जरिए ट्रैक भी किया जा सकता है।कची पर्ची पर गहने न खरीदें। पक्के बिल में सोने का वजन, उस दिन का रेट, हॉलमार्किंग चार्ज और शुद्धता का स्पष्ट जिक्र होना चाहिए।