Sliderराष्ट्रिय

व्हाट्सएप अपने स्टेटस फीचर में करने जा रहा है बड़ा बदलाव

दिल्ली; मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने स्टेटस फीचर में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को स्टेटस शेयर करने में पहले से कहीं ज्यादा प्राइवेसी कंट्रोल मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp में Instagram जैसा Close Friends स्टेटस फीचर जोड़ा जा रहा है, जिससे यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट केवल चुनिंदा लोगों के साथ ही शेयर कर सकेंगे।नई रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ऐसा सिस्टम विकसित कर रहा है, जिसमें स्टेटस को एक प्राइवेट लिस्ट तक सीमित किया जा सकेगा—ठीक उसी तरह जैसेInstagram का Close Friends फीचर काम करता है। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स को हर बार स्टेटस डालते समय प्राइवेसी सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पर्सनल फोटो, वीडियो या मैसेज अब केवल भरोसेमंद और चुने हुए कॉन्टैक्ट्स तक ही सीमित रखे जा सकेंगे। इसे WhatsApp की अब तक की सबसे बड़ी प्राइवेसी अपग्रेड में से एक माना जा रहा हैफीचर ट्रैकर रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया Close Friends स्टेटस ऑप्शन WhatsApp Beta for Android वर्जन 2.26.5.13 में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। आमतौर पर WhatsApp पहले ऐसे फीचर्स को बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट करता है और फिर फीडबैक के आधार पर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करता है।

Related Articles

Back to top button