Sliderराष्ट्रिय

बढ़ गया सरिया का भाव, जानें नया रेट

दिल्ली: घर की मजबूती की बुनियाद माना जाने वाला सरिया अब सस्ता होने के बजाय तेजी से महंगा होने लगा है। पिछले कुछ हफ्तों में इसके भाव में जो उछाल आया है, उसने घर बनाने की कुल लागत को अचानक बढ़ा दिया है।पिछले साल के अंत तक सरिये की कीमतों में लगातार नरमी देखी जा रही थी, जिससे आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन जनवरी बीतते-बीतते बाजार का रुख पूरी तरह बदल गया। नवंबर के मुकाबले अब सरिये की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। जानकारों का मानना है कि निर्माण कार्यों में तेजी और बाजार की बदलती स्थितियों ने लोहे के इस भाव को फिर से हवा दे दी है।देश के बड़े शहरों में सरिये के दाम में प्रति टन हजारों रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली जैसे शहर में यह 48,900 रुपये प्रति मीट्रिक टन के करीब पहुंच गया है। वहीं, मुंबई, चेन्नई और रायपुर जैसे औद्योगिक केंद्रों में तो नवंबर के मुकाबले 6,000 से 6,800 रुपये तक की भारी बढ़त दर्ज की गई है।अगर आप भी कंस्ट्रक्शन शुरू करने वाले हैं, तो पुराने रेट के भरोसे न रहें। सरिये के दाम हर दिन बदलते हैं। आप ‘आयरनमार्ट’ जैसी वेबसाइटों पर जाकर अपने शहर का ताजा भाव चेक कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button