लुधियाना: शातिर चोरों द्वारा एक्सिस बैंक के ATM को निशाना बनाने के मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, शेरपुर इलाके में बीती रात एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की सब्बल भी बरामद कर ली गई है।जांच दौरान पुलिस ने आरोपी काबू कर लिया। जोकि फोकल प्वाइंट इलाके का रहने वाला लव है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे की सब्बल बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल उसने एटीएम को तोड़ने के लिए किया था।