फगवाड़ा:( शिव कौड़ा/नितिन कौड़ा) ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया (एंटी करप्शन सेल) के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमन नेहरा के नेतृत्व में फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक माधवी शर्मा से मुलाकात की और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर रमन नेहरा ने बताया कि एसपी माधवी शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर नियमित चेकिंग और कड़ी निगरानी के कारण अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। इन प्रभावी कदमों से आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ी है।
जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बसूटा ने कहा कि शहर और बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एसपी माधवी शर्मा द्वारा स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेना अत्यंत सराहनीय है।
जिला अध्यक्ष नंद सोनी ने कहा कि एसपी माधवी शर्मा के प्रभावशाली नेतृत्व और पुलिस बल की कड़ी मेहनत से फगवाड़ा में अनुशासित और जन-हितैषी पुलिसिंग को बढ़ावा मिला है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया (एंटी करप्शन सेल) ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी शहर में शांति, सुरक्षा और न्याय बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगठन के सिटी जनरल सेक्रेटरी इंदरजीत सिंह, सिटी सेक्रेटरी दीपक गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य बलराज सिंह कुंडी, पवन कुमार सहित संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।