दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आई कल की सुनामी के बाद आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को बाजार में जोरदार रिकवरी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह कारोबार शुरू होते ही कीमती धातुओं के दाम में ‘रॉकेट’ जैसी तेजी आई है।आज की ताजा दरें कल की भारी गिरावट के बाद आज खरीदारों और निवेशकों के लिए स्थिति पूरी तरह बदल गई है सुबह 9:27 बजे तक सोने की कीमत में 1,733 रुपये क बड़ा उछाल दर्ज किया गया, जिससे यह 1,54,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।चांदी में भी जबरदस्त तेजी है। मार्च वायदा चांदी 5,937 रुपये चढ़कर 2,42,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। कल रात चांदी में 25,000 रुपये से ज्यादा की ऐतिहासिक गिरावट आई थी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह उछाल एक ‘टेक्निकल बाउंस बैक’ है। जब कल कीमतें रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरीं, तो बड़े निवेशकों ने इसे सस्ता खरीदने का मौका माना और भारी खरीदारी शुरू कर दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड एक बार फिर $5,000 प्रति औंस ब पहुंच गया है, जिसका असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती में थोड़ी नरमी आई है। डॉलर के कमजोर होते ही सोने-चांदी में निवेश बढ़ता है।