Sliderअन्य राज्य

कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या, मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराध की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से बाहर निकल रहे 50 वर्षीय कारोबारी विक्रम शर्मा को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। वारदात की जगह एसएसपी आवास से लगभग 500 मीटर दूर बताई जा रही है, जिससे पुलिस की चौकसी पर भी सवाल उठने लगे हैं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक का उधमसिंह नगर में स्टोन क्रशर से जुड़ा कारोबार था। घटना के बाद शहरभर में नाकेबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button