Sliderअन्य राज्य

जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का निधन

मुंबई: मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया। वह 60 वर्ष की थीं और लंबे समय से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही थीं। बताया गया है कि वह साल 2019 से कैंसर का इलाज करा रही थीं। आखिरकार लंबी बीमारी के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।उनके परिवार ने उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह दुखद खबर साझा की और गहरा शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित चकला पारसीवाड़ा के एक हिंदू श्मशान घाट में किया गया। उनके निधन से मराठी और हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Back to top button