जालंधर( ) भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आप पार्टी नेताओं द्वारा शहर के मुख्य मार्ग प्रभु श्री राम चौक से शहर के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग को व्यापारियों से बैठक करने के नाम पर बंद करने पर कड़े शब्दों में लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी अपनी ओछी राजनीति चमकाने के नाम पर आम लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी पंजाब सरकार के दबाव में मौन होकर आप नेताओं द्वारा रास्ते बंद करवाने में पूरा सहयोग कर रहा है जोकि बिल्कुल अनुचित है।उन्होंने कहा कि व्यापारियों से मीटिंग के लिए उचित स्थान न ढूंढ कर चलते रास्तों को बंद करना आप पार्टी की सत्ता के अहम को जगजाहिर करता है।उन्होंने कहा कि आज स्पष्ट हो गया कि यह सरकार आमजनों की कोई परवाह नहीं करती और 2027 में पंजाबवासियों ने इनको सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।