गुरदासपुर: जिले में भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर के नवां शाला आर्मी एरिया के पास रात करीब 12 बजे 2 ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर की खबर मिली। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर जमा हुए लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे की वजह से दोनों ट्रक बुरी तरह डैमेज हो गए हैं। इस हादसे की वजह से सुबह गुरदासपुर से मुकेरियां होशियारपुर जा रहे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि ट्रकों में रेत और मिट्टी भरी हुई थी