
● विद्यालय प्रबंधन एवं श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ और प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में नवंबर 2025 में ‘SOF इंटरनेशनल सामान्य ज्ञान ओलंपियाड (2025-26)’ की परीक्षा का आयोजन विद्यालय में किया गया था।, जिसमें तीसरी से बारहवीं कक्षा के पैंसठ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘SOF’ द्वारा घोषित परीक्षा-परिणाम में सामान्य ज्ञान का परिचय देने वाले तेरह श्रेष्ठ प्रतिभागियों ने पहला स्थान सुनिश्चित करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इन विद्यार्थियों को ‘SOF’ की तरफ़ से ‘उत्कृष्टता प्रमाणपत्र’ भी दिए गए।
परीक्षा में भाग लेने वाले शेष विद्यार्थियों को ‘SOF’ की ओर से सहभागिता- प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने स्वर्ण पदक विजेताओं को उनके शानदार प्रदर्शन की बधाई दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के साथ-साथ श्रीमती सोनिया शर्मा तथा श्रीमती मीनाक्षी शर्मा के प्रयासों की भी सराहना की।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी स्वर्ण पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।